Pre Matric Scholarship For Minorities - अल्पसंख्यंको के लिये प्री मॅट्रिक छात्रवृत्ती
भारत सरकारके मायनॉरिटी अफेयर्स मंत्रालयने पहली कक्षा से दसवी कक्षा तक पढनेवाले सभी अल्पसंख्याक छात्रोके लिये यह योजना सुरू की गयी हैं । इसमें राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की तरफसे चुने गए सभी शासकीय एवम नीम शासकीय विद्यालय शामिल होंगे।
योजना के फायदे :-
- प्रवेश फिस ( ६टी कक्षा से १०वी कक्षा तक) प्रति वर्ष ५००/- सभी हॉस्टल निवासी और घरसे पढ़ने वाले छात्रों के लिए।
- ट्यूशन फीस ( ६टी कक्षा से १०वी कक्षा तक) प्रति माह ३५०/- सभी हॉस्टल निवासी और घरसे पढ़ने वाले छात्रों के लिए।
- मेंटेनेंस अलॉन्सेस ( भरण पोषण भत्ता) :- १ ली कक्षा से ५वी कक्षा तक प्रति माह १००/- यह सिर्फ घरसे पढ़ने वाले छात्रों के लिए।
- मेंटेनेंस अलॉन्सेस ( भरण पोषण भत्ता) :- ६टी कक्षा से १०वी कक्षा तक प्रति माह ६००/- हॉस्टल निवासी छात्रों के लिए और १००/- प्रति माह घरसे पढ़ने वाले छात्रों के लिए।
पात्रता :-
- छात्र १ली से १०वी कक्षा के बीच पढ़ता हो।
- छात्र अल्पसंख्यक समुदाय से आता हों।
- छात्र के माता पिता या उसके अभिभावक (Guardian) की वार्षिक आय १ लाख से कम या उसके बराबर होनी चाहिए।
- छात्र को पिछली अंतिम परीक्षा में ५० प्रतिशद या उससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।
- छात्र ने किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें :-
- आवेदन करने के लिए http://www.scholarships.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करे।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे।
- एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। (* चिह्नित क्षेत्र अनिवार्य हैं)
- विवरण भरें और "रजिस्टर करें" पर क्लिक करें।
- आपकी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
- वही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस के रूप में भी भेजा जाएगा।
- https://scholarships.gov.in/fresh/newstdRegfrmInstruction पर जाएं
- "लॉगिन टू अप्लाई" पर क्लिक करें। अपना एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा टाइप करें और "लॉगिन" पर क्लिक करें।
- अगली स्क्रीन पर, अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी प्रदान करें। आपको पासवर्ड रीसेट स्क्रीन पर निर्देशित किया जाएगा।
- एक नया पासवर्ड बनाएं और पुष्टि करें।
- "सबमिट करें" पर क्लिक करें। आपको "आवेदक के डैशबोर्ड" पर निर्देशित किया जाएगा।
- बाएँ फलक पर, “एप्लिकेशन फॉर्म” पर क्लिक करें। * के रूप में चिह्नित क्षेत्र अनिवार्य हैं। विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आप या तो बाद में आवेदन को पूरा करने के लिए "ड्राफ्ट के रूप में सहेजें" पर क्लिक कर सकते हैं।
- अन्यथा, आवेदन जमा करने के लिए "अंतिम सबमिट" पर क्लिक करें।
आवश्यक दस्तावेज :-
- छात्र का फोटो।
- संस्था / विद्यालय द्वारा सत्यापन प्रमाणपत्र।
- छात्र के माता पिता या उसके अभिभावक (Guardian) का आय प्रमाण पत्र आवश्यक है।
- स्व प्रमाणित सामुदायिक प्रमाण पत्र ( यदि छात्र की उमर १८ वर्ष से अधिक हो तो। या
- छात्र के माता पिता या उसके अभिभावक (Guardian) का सामुदायिक प्रमाण पत्र।
- अंतिम वर्ष की मार्कशीट।
- वर्तमान पाठ्यक्रम की प्रवेश शुल्क की रसीद।
- छात्र का या छात्र के माता पिता या उसके अभिभावक (Guardian) का बैंक खाता विवरण।
- आवासीय/आधिवास प्रमाणपत्र।
- विद्यालय से छात्र बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
Comments
Post a Comment