New Swarnima Scheme For Women - महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना

 भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पिछड़े वर्ग की महिला उद्यमियों के लिए यह योजना बनाई गई है। इसमें महिला उद्यमियोंको 5 प्रतिषद प्रति वर्ष के दर से 200000/- तक का कर्ज मिल सकता है। यह योजना राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम (NBCFDC) द्वारा शुरू की गई है।

योजना के फायदे :-

  1. स्वरोजगार के लिए 5 प्रतिषद प्रति वर्ष के दर से 2,00,000/- की सब्सिडी राशि प्राप्त होंगी।
  2. अगर लाभार्थी महिला 2,00,000/- तक की कोनसी भी परियोजना शुरू करती हैं, तो उसे इसमें किसी भी प्रकारका निवेश करनेकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

योजना के लिए पात्रता :-

  1. आवेदक एक महिला होनी चाहिए।
  2. आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. आवेदक एक उद्यमी होनी चाहिए।
  4. आवेदक की कुल वार्षिक पारिवारिक आय 3,00,000 प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें :-

  1. नजदीकी SCA एजेंसी कार्यालय में जाय, महिलाओ के लिए स्वर्णिमा योजना के लिए निर्धारित फॉर्म पर आवेदन करे। अपना नजदीकी SCA कार्यालय देखनेके लिए इस लिंक पर क्लिक करे - https://nsfdc.nic.in/channel-patrners/scas
  2. आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण दर्ज करें और व्यवसाय और प्रशिक्षण आवश्यकताओं की जरूरतों और पसंद का उल्लेख करें, यदि कोई हो।
  3. अपना आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज उसी एससीए कार्यालय में जमा करें। आवेदन की समीक्षा के बाद एससीए द्वारा ऋण स्वीकृत किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज :-

  1. पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड)
  2. राशन पत्रिका
  3. अधिवास प्रमाणपत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  5. आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
इस तरह आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Comments